Tulsi Das:जीवन वृत एवं काव्य गत विशेषताएं--
राम भक्ति शाखा के प्रतिनिधि कवि के रूप में तुलसी दास जी का स्थान सर्वोच्च है. हिन्दी साहित्येतिहास को गोस्वामी जी ने स्पष्ट रुपेण प्रभावित किया है.गोस्वामी तुलसीदास जी का अवतरण भक्ति काल में हुआ था और आज आलोचकों के द्वारा यदि इस काल "स्वर्ण काल" कहा जाता है तो इसका श्रेय लेने का वास्तविक अधिकार तुलसीदास जी को ही है. उनकी वाणी एक ऐसी समाधिस्थ चित की अभिव्यक्ति है जिसमें भारतीय दर्शन, धर्म और कला का अद्भुत समन्वय है. तुलसीदास शुद्ध हृदय साधु, ऋषि, तत्व द्रष्टा व समाज सुधारक थे. इन्हें न केवल मध्य कालीन भक्ति काव्य का वरन् मध्यकालीन समस्त भारतीय काव्य का श्रेष्ठ कवि माना जाता है. 'रामचरितमानस' इनकी कालजयी कृति है. इसकी रचना करके तुलसीदास हिन्दी साहित्य को अमर कर दिया. इसी रचना के आधार पर इन्हें मध्ययुग का जननायक माना जाता है. प्रसिद्ध इतिहासकार वेन्सेंट स्मिथ ने इन्हें अपने युग का सर्वश्रेष्ठ महापुरुष माना है और इन्हें अकबर से भी महान कहा है,जो अपनी रचनाओं के माध्यम से करोड़ों भारतीयों के हृदय में राज्य किया.
गोस्वामी तुलसीदास का जन्म सन् 1540 ईस्वी में राजापुर गाँव में हुआ था.जन्म लेते ही माता नहीं रही और पिता ने परित्याग कर दिया.एक दासी ने तुलसीदास जी को पालन- पोषण किया. कालांतर में वे भटकते हुए शुकर क्षेत्र पहुंचे जहाँ नरहरि दास से राम कथा सुनी और गुरु के रुप में उन्हें स्वीकार कर लिया. राम कथा का मर्म समझ कर चित्रकुट में स्वयं कथा कहने लगे. उसी समय रत्नावली नामक ब्राह्मण कन्या से इनका विवाह संस्कार संपन्न हुआ.पत्नी के उपदेश से इन्हें वैराग्य की प्राप्ति हुई.
इनके द्वारा रचित बारह प्रमाणिक ग्रंथ माने जाते हैं जिनके नाम है ं---रामलला नहछू, पार्वती मंगल, जानकी मंगल, बरवैरामायण, वैराग्य संदीपनी, राजाज्ञा प्रश्न, कवितावली, दोहावली, गीता वली, विनयपत्रिकाऔर रामचरितमानस.
काव्यगत विशेषताएं- काव्य भाषा पर तुलसीदास जी को पूर्ण अधिकार था.उस समय की दोनों साहित्यिक भाषाओं ब्रज और अवधी में श्रेष्ठ काव्य ग्रंथों की रचना की. अवधी में रचित उनकी श्रेष्ठ रचना है-- रामचरितमानस, पार्वती मंगल, जानकी मंगल, बरवैरामायण , रामलला नहछू है जबकि अन्य सभी रचनाएँ ब्रजभाषा में है. तत्कालीन प्रचलित रचना शैली पर भी इनका एकाधिकार था जैसे छप्पय पद्धति, दोहा-चौपाई पद्धति, नीति उपदेश सुक्ति आदि पर भी तुलसीदास जी ने अद्वितीय परिचय दिया है. लोकभाषा का पूरा प्रभाव तुलसी की भाषा में मिलता है. उनके काव्य में भाषा का प्रयोग प्रसंगानुकूल, भावानुभूति एवं अवसरानुकूल हुआ है.कम शब्दों में विपुल भाव भरने की क्षमता इनमें व्याप्त थी.प्रसाद, माधुर्य और ओज गुणों से संपन्न उनका काव्य हिन्दी साहित्य में अद्वितीय है. छंदों एवं अलंकारों का उपयोग में बनावटी पन नहीं दिखता.तुलसी की रचना में भावपक्ष के साथ- साथ कला पक्ष भी द्रष्टव्य है.
निष्कर्षत:कहा जा सकता है कि तुलसी की रचनाएँ भारतीयता की पहचान है. इनकी वाणी लोक संरक्षण व लोकरंजन का मंगलमय रूप प्रस्तुत करने में समर्थ रही है. इनकी रचनाएँ 'स्वानत:सुखाय' की प्रेरणा देती है. 🌷🌷🌷🌷
गौरव मिश्रा
सहायक शिक्षक (हिन्दी)
Translation in English
Tulsi Das ji as the representative poet of Ram Bhakti Branch has the highest position. Goswami ji has clearly influenced the history of Hindi literature. Goswami Tulsidas ji was incarnated during the Bhakti period and today if the period is called "Golden Age" by the critics, then Tulsidas ji has the real right to take credit for it. His voice is an expression of a samadhistha in which there is a wonderful fusion of Indian philosophy, religion and art. Tulsidas was a pure heart seeker, sage, element observer and social reformer. He is considered to be the best poet not only of medieval devotional poetry but of all medieval Indian poetry. 'Ramcharitmanas' is his classic work. Tulsidas made Hindi literature immortal by creating it. On the basis of this creation, he is considered to be the great hero of the medieval era. Renowned historian Vensant Smith has considered him the best man of his era and also called him great than Akbar, who through his creations reigned in the hearts of crores of Indians.
Goswami Tulsidas was born in the village of Rajapur in 1540 AD. Mother was not able to give up birth and her father gave up. A maid raised Tulsidas ji. Later, he wandered to Shukar area where he heard Ram Katha from Narhari Das and accepted him as a guru. Taking the heart of Ram Katha, he started telling the story himself in Chitrakoot. At the same time, he was married to a Brahmin girl named Ratnavali. He received recluse from his wife's sermon.
Twelve authentic texts composed by him are believed to be named - Ramlala Nahchhu, Parvati Mangal, Janaki Mangal, Barvaramayan, Vairagya Sandipani, Rajyavana Question, Kavitavali, Dohavali, Geeta Vali, Vinayapatrika and Ramcharitmanas.
Poetic features- Tulsidas ji had complete authority over the poetic language. He wrote the best poetic texts in both literary languages Braj and Awadhi of that time. His best work composed in Avadhi is Ramcharitmanas, Parvati Mangal, Janaki Mangal, Barvaramayan, Ramlala Nahchhu while all other compositions are in Brajbhasha. He also had a monopoly on the then prevailing composition style like Chappay system, Doha-Chaupai method, policy preaching, Sukti, etc. Tulsidas ji has given unique introduction. The full effect of the lingua franca is found in the language of Tulsi. The use of language in his poetry has been subjective, emotional and opportunistic. He had the ability to fill a lot of emotions in short words. His poetry is rich in Hindi literature, rich in Prasad, Madhurya and Oz qualities. The use of verses and ornamentation is not seen to be artificial. The composition of Tulasi is visible along with the art form.
In conclusion, it can be said that Tulsi's creations are an identity of Indianness. His voice has been able to present a beautiful form of public protection and public opinion. His compositions inspire 'Swanatha Sukhay'. 4
Gaurav Mishra
Assistant teacher(Hindi)
Good sir
ReplyDeleteVery nice blog
ReplyDeleteRead this amazing blog on - Are you Addicted?
https://inspiroyouth.com/index.php/2020/09/08/are-you-addicted/
Excellent and informative blog
ReplyDeleteहिंदी साहित्य को समृद्ध बनाने में तुलसी की भूमिका मह्वपूर्ण रही है।
ReplyDelete